खेल सम्पादकीय

 

 खेल सम्पादकीय ?


(म.प्र.बोर्ड कक्षा -12  कार्य-3) सत्र-2022-23


प्रश्न-3. किसी समाचार पत्र या पत्रिका में खेल सम्पादकीय लिखिए।

उत्तर-भारत अबतक कुल अठारह बार कॉमन वेल्थ खेलों में भाग ले चुका है। पहली बार जब 1934 ई. में भाग लिया था तब एक कांस्य पदक के साथ 12 वें स्थान पर रहा था। भारत ने चार बार इस खेल में किसी कारण से भाग नहीं लिया था। 2010 में खिलाडियों ने सबसे अधिक 101 पदक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। जो अबतक का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

   28 जुलाई 2022 को यह खेल इंग्लैण्ड के बर्घिम शहर में सम्पन्न हुआ। कुल 72 देशों ने भाग लिया था। आस्ट्रेलिया 178 पदक प्राप्त कर प्रथम  स्थान पर रहा वहीं भारत इस बार 61 पदक लेकर कर चौथे स्थान पर रहा।

  हमारे देश की लगभग एक अरब से अधिक जनसंख्या है फिर भी हम कई छोटे देशों से आज भी प्रतिशत के हिसाब से बहुत पीछे हैं। उनमें से अधिक खिलाड़ी या तो छोटे राज्यों से होते हैं या फिर ग्रामीण परिवेश से जहाँ खेल जैसी  सुविधाओं का पूर्ण आभाव रहता है। 75 वर्ष पूरे होने पर भी हमने खेलों में वो स्थान प्राप्त नहीं किया है जिसके हम असली दावेदार हैं।


बाजार दर्शन प्रायोजना  कार्य -2   


खेल में कम पदकों का सबसे बड़ा कारण खेलों को लेकर युवाओं में कम रूचि और सरकार की उदासीनता है। अभी विगत वर्ष

 से खेल को लेकर सरकार ने रूचि दिखाई है। जो काफी नहीं है।

  लेकिन ये भी सच है कि खेल के अच्छे प्रशिक्षण केंद्र शहरों में होते हैं जबकि अच्छे अधिकांश खिलाडी छोटे स्थानों से निकलते हैं। गेम युवाओं की कम रूचि का कारण गरीबी, जागरूकता और सुविधाओं का आभाव होना सबसे बड़ा कारण है।

  हमारे देश में अच्छे खिलाडियों की कोई कमी नहीं है बस उन्हें सही दिशा देने की आवश्यकता है। अगर देश में खेलों के प्रति सरकार स्कूल स्तर से गंभीरता से ध्यान देना शुरू करदे तो निश्चित रूप से हम पदक लेकर पहले स्थान पर भी आ सकते हैं। 

===X===X===X===X===X===X===X===X=

bajar darshan qus.ans

डॉ. अजीत भारती

 

इसे देखने के लिए इस वेबसाइट पर जा सकते हैं (www.hindibharti.in)

By hindi Bharti

Dr.Ajeet Bhartee M.A.hindi M.phile (hindi) P.hd.(hindi) CTET

error: Content is protected !!