MP बोर्ड10 हिंदी परियोजना कार्य 2022-23

MP बोर्ड10 हिंदी परियोजना कार्य 2022-23?

माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल

 

हाई स्कूल परीक्षा सत्र 2022-23

 

सुझावात्मक प्रयोजना कार्य

 

कक्षा:-10वीं

विषय:-हिंदी                   पूर्णांक:-25 

 

अंक विभाजन-

त्रैमासिक परीक्षा        05 अंक

अर्द्धवार्षिक परीक्षा       05 अंक

 

प्रयोजना कार्य         15 अंक (4 प्रयोजना 3 अंक प्रति प्रयोजना के अभ्यास

                    पुस्तिका-03 अंक)

               

·    उपरोक्त अंक विभाजन केवल वार्षिक परीक्षा के लिए निर्धारित हैं।

·    त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 25 अंक का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही किया जायेगा।

नोट-प्रत्येक विद्यार्थी को कोई  चार प्रयोजना कार्य करना अनिवार्य है।

1- ‘दूसरों की क्षमताओं को कम नहीं आंकना चाहिए– इस शीर्षक को ध्यान में रखते हुए एक कहानी लिखिए।

 

2- अपने घर के आसपास देखिये और पता लगाइए कि नगर-पालिका ने क्या-क्या काम करवाए हैं ? हमारी भूमिका उसमें क्या हो सकती है?

 

3- विभिन्न ऋतुओं के बहुत सुन्दर शब्द चित्र होते हैं। बदलते हुए मौसम को दर्शाते हुए चित्र/फोटो का संग्रह (एकत्रित) कर एक एलबम तैयार कीजिए।

4- आपके विद्यालय में शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण विद्यार्थी हैं। उनके लिए विद्यालय परिसर और कक्षा-कक्ष में किस प्रकार के प्रावधान किये जाएँ, अपने सुझाव लिखिए।

5- नेताजी सुभाषचंद्र बोस के व्यक्तितत्व और कृतित्व पर विस्तार से एक आलेख लिखिए।

6- ‘ग्राम संस्कृति की झलक विषय पर एक पोस्टर तैयार कीजिए।

 

7- आपने अपने बचपन के खेलों में लंगड़ी टांग, पकड़म-पकड़ाई और अन्य कई खेल खेले होंगे। आपके परिवेश में खेले जाने वाले खेलों के लिए कौन-कौन से शब्द प्रचलन में हैं, इनके अतिरिक्त आप जो खेल खेलते हैं, उनमें से किसी एक पर दस बिंदु लिखिए।

8- कभी आपको पारंपरिक रामलीला अथवा रामकथा की नाट्य प्रस्तुति देखने का अवसर मिला होगा। उस अनुभव को अपने शब्दों में लिखिए।

 

9- फेरी वाले हमारे दिन प्रतिदिन की बहुत सी जरूरतों को आसान बना देते हैं। फेरी वालों के योगदान व समस्याओं पर एक सम्पादकीय लेख तैयार कीजिए।


प्रोजेक्ट के उदहारण-https://explanationinhindi.com/how-to-write-acknowledgement-in-hindi/

 

By hindi Bharti

Dr.Ajeet Bhartee M.A.hindi M.phile (hindi) P.hd.(hindi) CTET

error: Content is protected !!