MAHARASHTRA BOARD

 

MAHARASHTRA BOARD

महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा-  10 हिंदी

कक्षा-10 विषय-हिंदी

वृतांत लेखन

अपने विद्यालय में आयोजित महाराष्ट्र दिवस

(कार्यालय –प्रतिनिधि द्वारा)

उत्तर- दिनांक 1 मई 20xx को सुबह 10 बजे ‘पटेल पब्लिक विद्यालय’ के सभागार में ‘महाराष्ट्र दिवस’ मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री ‘क’ ने समारोह का उद्घघाटन किया। उनका स्वागत प्राचार्य महोदय ने फूलों का गुलदस्ता देकर किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता 12वीं के छात्रों ने की थी। जिसमें कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रत्येक कक्षा ने इस अवसर पर एक-एक प्रोग्राम प्रस्तुत किया। मंत्री महोदय ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। प्राचार्य महोदय ने सभी को बधाई दी। अंत में छात्रों ने सभी का अभिवादन करके इस कार्यक्रम को दोपहर 1 बजे समाप्त किया।

 

error: Content is protected !!