संवाद लेखन के उदाहरण पार्ट 1

संवाद लेखन के उदाहरण पार्ट 1- इसके अंतर्गत रेल यात्रा करते, पर्यावरण सुरक्षा , कोरोना मरीज और डॉक्टर,दिल्ली जाने वाली बस और बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने पर आपस की बातचीत को संवाद के मध्यम से प्रस्तुत किया गया है।


 उदाहरण –

प्रश्न-1.रेलयात्रा करते दो यात्रियों के बीच हुए संवाद को 50 -60 शब्दों में लिखिए।

उत्तर- रेलयात्रा करते समय दो यात्रियों के बीच संवाद

पहला यात्री-  तुम्हारा नाम क्या है?

दूसरा यात्री- विनायक कटियार।

पहला यात्री- क्या करते हो ?

दूसरा यात्री- 12वीं में पढ़ता हूँ।

दूसरा यात्री- आपका नाम क्या है ?

पहला यात्री- मुरली शर्मा।

दूसरा यात्री- आपका क्या करते है ?

पहला यात्री- मैं बी.ई. फ़ाइनल में हूँ।

दूसरा यात्री- आप कहाँ जा रहे हो ?

पहला यात्री- बीना।

दूसरा यात्री-और आप?

पहला यात्री-मैं झाँसी जा रहा हूँ।

दूसरा यात्री- लगता हैं बीना आ गया है, अब मैं चल रहा हूँ।

पहला यात्री- नमस्ते !


प्रश्न-2.पर्यावरण सुरक्षा को लेकर दो छात्रों के बीच के संवाद को 50-60 शब्दों में लिखिए।

उत्तर- पर्यावरण सुरक्षा को लेकर दो छात्रों में संवाद

पहला छात्र- और रवि कैसे हो ?

दूसरा छात्र- मैं ठीक हूँ

पहला छात्र- बारिस के मौसम में ये मिट्टी कपड़ों में कहाँ से लगाकर आए हो ?

दूसरा छात्र- मैं वृक्षा रोपण करके आ रहा हूँ।

पहला छात्र- तुमको तो पर्यावरण की बड़ी चिंता है।

दूसरा छात्र- हाँ! भाई ये पेड़-पौधे हमें फल-फूल और दवाईयाँ आदि देते हैं।

पहला छात्र- सही कहा तुमने, अधिक मोटर गाड़ियों के कारण प्रदूषण भी बढ़ गया है।

दूसरा छात्र- आदमी अपने स्वार्थ के लिए जंगल काटता जा रहा है।

पहला छात्र- मैं भी जा रहा हूँ अपने खेतों में पौधे लगाने।


प्रश्न-3. कोरोना मरीज और डॉक्टर के बीच हुए संवाद को 50-60 शब्दों में लिखिए।

उत्तर- डॉक्टर और कोरोना मरीज के बीच संवाद

मरीज- नमस्ते! 

डॉक्टर- नमस्कार!

डॉक्टर- क्या परेशानी है तुम्हें ?

मरीज- डॉक्टर साहब जाँच कराने पर कोरोना पॉजटिव आया है।

डॉक्टर- रिपोर्ट दीजिए। डरने की जरुरत नहीं है।

मरीज- डॉक्टर मेरा मन अन्दर से बहुत घबरा रहा है।

डॉक्टर- जो मैं कहता हूँ ध्यान से उसका पालन करना।

मरीज- जी!

डॉक्टर-15 दिन की दावा है इसे नियम से खाते रहना।

मरीज- ठीक है। और!

डॉक्टर- किसी से भी मिलते समय मास्क लगा कर रखना, दूरी बनाकर। कम से कम 15 दिन तक अलग कमरे में रहना।

मरीज- जी!  डॉक्टर।

डॉक्टर- पंद्रह दिन बाद एक बार फिर दिखा लेना। तुम ठीक हो जाओगे।

मरीज- जी! धन्यवाद।


प्रश्न-4.दिल्ली जाने वाली बस के कंडक्टर और यात्री के बीच हुए संवाद को 50-60 शब्दों में लिखिए।

उत्तर- बस कंडक्टर और यात्री की बीच संवाद

कंडक्टर- दिल्ली जाने वाले आइए!

यात्री- क्यों भैया ऐसा तो नहीं सवारी कम का बहाना बनाकर बीच में ही छोड़ दो।

कंडक्टर- हें हें नहीं पक्का दिल्ली ही जाएँगे।

यात्री- किराया बताओ।

कंडक्टर- कुर्सी का 500 रुपये और स्लीपर का 850 रुपये।

यात्री- क्या स्लीपर कम में नहीं हो पाएगी।

कंडक्टर- नहीं। पूरे 850 रुपये एक रुपये भी कम नहीं।

यात्री- थोडा भी नहीं!

कंडक्टर- लिखकर दूँ क्या? देख भाई जाना है तो चलो, नहीं तो दूसरी बस देख लो।

यात्री- चलो अच्छा 500 रुपये वाली टिकट दे दो।

कंडक्टर-ठीक है।


प्रश्न-5.एक बाइक वाला बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहा था। यातायात पुलिस ने उसे रोक लिया। दोनों के बीच होने वाले संवाद को 50-60 शब्दों में लिखिए। 

उत्तर- यातायात पुलिस और बाइक वाले के बीच संवाद 

यातायात पुलिस- गाड़ी रोको।

यातायात पुलिस- हेलमेट क्यों नहीं लगाए हो ?

बाइकवाला- घर पर छूट गया ।

यातायात पुलिस- चलो गाड़ी एक तरफ कड़ी करो।

बाइकवाला- सर! सुनो ।

यातायात पुलिस- क्या है ?

बाइकवाला- कुछ लेदेकर छोड़ दो।

यातायात पुलिस- यहाँ ये सब नहीं चलता , चालान कटेगा।

यातायात पुलिस- 1000 रुपए निकालो।

बाइकवाला- लेकिन मेरे पास तो 100 रुपए हैं।

यातायात पुलिस- चलो जाओ! अब बिना हेलमेट के गाड़ी मत चलाना।

बाइकवाला- ठीक है धयवाद!


संवाद लेखन के उदाहरण पार्ट 1

संवाद लेखन 

डॉ. अजीत भारती

By hindi Bharti

Dr.Ajeet Bhartee M.A.hindi M.phile (hindi) P.hd.(hindi) CTET

error: Content is protected !!