यूपी बोर्ड कक्षा-10 छंद-रोला और सोरठा
![]()
https://youtu.be/L35fw7WBxUQ
यूपी बोर्ड कक्षा-10 छंद-रोला और सोरठा-कक्षा 10 उत्तर प्रदेश परीक्षा 2026 के अंतर्गत हिंदी विषय में 1 अंक का रोला और सोरठा छंद से पूछा जाता है । इसे सरल भाषा में लिखा गया है इसे आप पढ़कर आसानी से 1 अंक प्राप्त कर सकते हैं। आगर इसे वीडियों में देखना कहते हैं तो ऊपर दिए गए इमेज पर क्लिक करके समझ सकते हैं ? अगर कोई डाउट हो तो कमेन्ट अवश्य करें।
यूपी बोर्ड कक्षा-10 विषय-हिंदी
(छंद-रोला और सोरठा)
1.रोला छंद
प्रश्न-1.रोला छंद का परिभाषा (लक्षण) और उदहारण लिखिए।
उत्तर-रोला छंद की परिभाषा- रोला एक सम-मात्रिक छंद है, जिसके प्रत्येक चरण में 24 मात्राएँ होती हैं। इसके विषम चरणों में 11-11 और सम चरणों में 13-13 मात्राएँ होती हैं। 11 और 13 की मात्राओं पर विराम (यति) होती है।
उदहारण-
s s s s I S I S S S I I S S=24
जीती जाती हुई, जिन्होंने भारत बाजी।
I I I I S I I S I I S S I I I I S S=24
निज बल से बल मेट, विधर्मी मुगल कुराजी।
I I S S S I I I I S S S I I S S=24
जिनके आगे ठहर, सके जंगी न जहाजी।
S S I S I I I S S I I S I I S S=24
हैं ये वही प्रसिद्ध, छत्रपति भूप शिवाजी।
प्रश्न-1.सोरठा छंद का लक्षण और उदहारण लिखिए।
उत्तर- सोरठा छंद की परिभाषा- सोरठा अर्द्धसम मात्रिक छंद है। इसमें चार चरण होते हैं। इसके पहले और तीसरे चरण में 11-11 मात्राएँ तथा दूसरे और चौथे चरण में 13-13 मात्राएँ होती हैं। के अंत में गुरु-लघु (S I) आते हैं। यह दोहे का उल्टा होता है।
उदहारण-
I I S I I S S I, S I I S S I I I S
सुनि केवट के बैन, प्रेम लपेटे अटपटे।
I I S I I S I I I, I S S I S I I I I I
बिहसे करुणा अयन, चितै जानकी लखन तन॥
परीक्षा में छंद इस प्रकार आते हैं-
प्रश्न-1. “सुनि केवट के बैन, प्रेम लपेटे अटपटे” I
बिसरे करुना ऐन, चितइ जानकी लखन तनु” I उपर्युक्त पंक्तियों में प्रयुक्त छंद है:
(A) रोला (B) सोरठा (C) सवैया (D) कुण्डलिया
प्रश्न-2. ‘रोला’ छंद के प्रत्येक चरण में मात्राएँ होती हैं:
(A) 22 (B) 24 (C) 36 (D) 12
प्रश्न-3. ‘रोला छंद’ में कुल कितने चरण होते हैं ?
(A) तीन (B) दो (C) चार (D)पाँच
प्रश्न-4. ‘रोला’ किस प्रकार छंद है?
(A)विषम मात्रिक (B)अर्द्धसम मात्रिक
(C)सममात्रिक (D) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न-5. “लिखकर लोहित लेख, डूब गया दिनमणि।
व्योम सिन्धु सखि देख, तारक बुदबुद दे रहा”।। उपर्युक्त पंक्तियों में प्रयुक्त छंद है:
(A)रोला (B)दोहा (C)बरवै (D)सोरठा
===X====X====X=====X=====X=====X======Xडॉ. अजीत भारती