Pre Board hindi A 10 2021

Pre Board hindi A 10 2021? आज आप कक्षा -10 विषय-हिंदी-अ का प्रश्न-पत्र अच्छी तरह से समझ लेंगे ।

Exam-Pre-Board (2020-21)

हिंदी-अ

कक्षा-X

निर्धारित समय: 3 घंटे                                   अधिकतम अंक: 80


 

सामान्य निर्देश:

(1) प्रश्न-पत्र में दो खंड हैं- खंड ‘अ’ और ‘ब’ ।

(2) खंड ‘अ’ में कुल 10 वस्तुपरक प्रश्न पूछे गए हैं । सभी प्रश्नों के उपप्रश्न दिए गए हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रश्नों के सही उत्तर दीजिए।

(3) खंड ‘ब’ में कुल 7 वर्णात्मक प्रश्न पूछे गए हैं। प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

 

खंड-अ वस्तुपरक-प्रश्न

(अपठित गद्यांश 5 अंक)

प्रश्न-1. नीचे 2 गद्यांश दिए गए हैं। किसी 1 गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-                                1×5=5

गद्यांश-I यदि आप इस गद्यांश का चयन करते हैं तो कृपया उत्तर पुस्तिका में लिखें कि आप प्रश्न संख्या 1 में दिए गए गद्यांश- I पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिख रहे हैं।

सत्य और अहिंसा, केवल इसी देश के लिए नहीं, मानव मात्र के जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हो गए हैं। हम इस देश में लोकतंत्र की स्थापना कर चुके हैं, जिसका अर्थ है व्यक्ति की पूर्ण स्वतंत्रता जिसमें वह अपना पूरा विकास कर सके और साथ ही सामूहिक और सामाजिक एकता भी। व्यक्ति और समाज के बीच में विरोध का आभास होता है। व्यक्ति अपनी उन्नति और विकास चाहता है और यदि एक उन्नति और विकास दूसरे की उन्नति में बाधक हो, तो संघर्ष पैदा होता है और यह संघर्ष तभी दूर हो सकता है जब उसके विकास के पथ अहिंसा के हों।

हमारी संस्कृति का मूलाधार इसी अहिंसा-तत्व पर स्थापित हो रहा है। जहाँ-जहाँ हमारे नैतिक सिद्धांतों का वर्णन आया है, अहिंसा को ही उसमें मुख्य स्थान  दिया गया है। अहिंसा का दूसरा रूप त्याग है और हिंसा का दूसरा नाम स्वार्थ है, जो प्रायः भोग के रूप में हमारे सामने आता है। हमारी नैतिक चेतना से ओत-प्रोत है। इसीलिए हमने भिन्न-भिन्न विचारधाराओं को स्वच्छतापूर्वक पनपने और भिन्न-भिन्न भाषाओँ को विकसित और प्रस्फुटित होने दिया।

निम्नलिखित में से निर्देशानुसार विकल्पों का चयन कीजिए-

(1) उक्त गद्यांश का उचित शीर्षक क्या होगा?                                              1

(क) अहिंसा-हमारी-संस्कृति का मूलाधार ।

(ख) देशप्रेम ।

(ग) नैतिकता।

(घ) सत्य अटल है।

(2) मानव के जीवन के लिए क्या जरुरी है ?                                               1

(क) संघर्ष।

(ख) प्रगति।

(ग) सत्य और अहिंसा।

(घ) केवल हिंसा।

(3) लोकतंत्र का क्या अर्थ है?                                                                  1

(क) सामाजिक अखंडता।

(ख) हमारी संस्कृति।

(ग) राजशाही।

(घ) व्यक्ति की पूर्ण स्वतंत्रता और विकास।

(4) अहिंसा का दूसरा स्वरुप क्या है ?                                                     1

(क) हिंसा।

(ख) विनाश।

(ग) त्याग।

(घ) उन्नति।

(5) किनके बीच विरोधाभास रहता है?                                                     1

(क) हिंसा और झूठ के बीच।

(ख) अहिंसा और सत्य के बीच।

(ग) व्यक्ति और समाज के बीच।

(घ) उन्नति और प्रगति के बीच।

अथवा  गद्यांश-II

यदि आप इस गद्यांश का चयन करते हैं तो कृपया उत्तर पुस्तिका में लिखें कि आप प्रश्न संख्या 1 में दिए गए गद्यांश- II पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिख रहे हैं।

मैं अत्यंत विनम्रता से यह निवेदन करना चाहता हूँ कि मनुष्य को वही होने दें, जो कि होने को वह पैदा हुआ है। गुलाब गुलाब है, और चमेली चमेली, और जूही-जूही। और कोई किसी से न छोटा है, न बड़ा है। गुलाब को चमेली नहीं होना है और चमेली को जूही नहीं होना है। यह छोटे-बड़े और ऊँचे-नीचे का मूल्यांकन एकदम झूठा और बेहूदा है। इस मूल्यांकन को नष्ट न करें। कवि चमार से बड़ा नहीं है और न ही राजनेता ही किसी से बड़ा है।

एक अध्यापक राष्ट्रपति होने से बड़ा नहीं हो जाता। जीवन एक सहयोग है। उसमें सबका अपना-अपना स्थान है और सबकी आवश्यकता है और अनिवार्यता है। कार्यों के साथ पद और प्रतिष्ठा जोड़ने से सारी दुनिया जिस महत्वाकांक्षा की विक्षिप्तता में पड़ गई, क्या यह आपको दिखाई नहीं पड़ रही है?

यह मूर्खतापूर्ण है कि गुलाब को जूही होने का उपदेश दिया जाए या कि घास के फूल को कमल होने के लिए उकसाया जाए। अर्थपूर्ण बात इतनी ही है कि गुलाब पूरा विकसित हो और घास का फूल भी पूरा विकसित हो। उनकी पंखुड़ियाँ अविकसित न रह जाएँ और उनकी सुवास उनमें ही बंद न रह जाए। स्वयं की संभावनाएँ पूरी विकसित हों, इसके अतिरिक्त जीवन का और कोई आनंद नहीं है। और शिक्षा के कार्य की सम्यक दिशा यही है।

निम्नलिखित में से निर्देशानुसार विकल्पों का चयन कीजिए-

(1) उक्त गद्यांश का उचित शीर्षक होगा-                                                  1

(क) विनम्रता।

(ख) जीवन एक सहयोग।

(ग) जीवन का आत्मविकास।

(घ) जीवन का स्वरुप।

(2) ‘मूल्यांकन’ का सही अर्थ है-                                                          1

(क) आकलन।

(ख) परीक्षा।

(ग) उपयोगिता।

(घ) निर्णय।

(3) गुलाब को जूही बनने में क्या व्यंग्य है?                                                      1

(क) दूसरों से प्रभावित होना।

(ख) अपने स्वरुप को त्यागना।

(ग) अपना स्वरुप त्याग कर दूसरों के पीछे भागना।

(घ) दूसरों की नकल करना।

(4) महत्वाकांक्षा का पागलपन क्यों बढ़ गया है ?                                            1

(क) ऊँच-नीच होने के कारण।

(ख) ऊँचे-नीचे के कारण।

(ग)  पद और प्रतिष्टा के कारण।

(घ) कामों को ऊँचा-नीचा मानने के कारण।

(5) मनुष्य को क्या बनना चाहिए-                                                        1

(क) सर्वोत्तम बनना चाहिए।

(ख) अपने स्वाभाव और गुणों का विकास कारना चाहिए।

(ग) सबके लिए आदर्श बनना चाहिए।

(घ) महान बनना चाहिए।

                              अपठित पद्यांश (5 अंक )

प्रश्न-2. नीचे 2 पद्यांश दिए गए हैं। किसी 1 पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-                                                                   1×5=5

कहती है सारी दुनिया जिसे किस्मत

नाम है उसका हकीकत में मेहनत।

जो रचते हैं, खुद अपनी किस्मत, वे कहे जाते हैं साहसी

जो करते हैं, ईश्वर से शिकायत, वे कहे जाते हैं, आलसी।

जो रुक गया, मिट गया उसका नामों-निशाँ

जो चलता रहा, अपनी मंजिल वो पा गया।

ख़ुशी के हक़दार हैं वही, जिन्होंने दुःख को सहा

छोड़ के दामन फूलों का, काँटों की रह को चुना।

निराशा का अंधकार मिटाकर, आशा के दीप जलाओ

छोड़ भाग्य की दुहाई, अपनी किस्मत स्वयं बनाओ।

पद्यांश-I यदि आप इस पद्यांश का चयन करते हैं तो कृपया उत्तर पुस्तिका में लिखें कि आप प्रश्न संख्या 2 में दिए गए पद्यांश-I पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिख रहे हैं।

निम्नलिखित में से निर्देशानुसार विकल्पों का चयन कीजिए-

(1) किसका अंधकार मिटाना है?                                                          1

(क) भाषा का।

(ख) हताशा का।

(ग) निराशा का।

(घ) आशा।

(2) जो अपनी किस्मत रचाते हैं उन्हें क्या कहते हैं ?                                        1

(क) मेहनती।

(ख) साहसी।

(ग) रचयिता।

(घ) रहमत।

(3) किसे छोड़ने पर किस्मत बनती है?                                                    1

(क) मर्म की दुहाई।

(ख) भाग्य की दुहाई।

(ग) कर्म की दुहाई।

(घ) धर्म की दुहाई।

(4) सच्चा ख़ुशी का हक़दार कौन है ?                                                     1

(क)  दुःख सहने वाला।

(ख) सुख सहने वाला।

(ग)  दुःख लेने वाला।

(घ)  सुख लेने वाला।

(5) हकीकत में किस्मत किसे कहते हैं ?                                                  1

(क) सहमत।

(ख) रहमत।

(ग) मेहनत।

(घ) सेहत।

अथवा पद्यांश II

यदि आप इस पद्यांश का चयन करते हैं तो कृपया उत्तर पुस्तिका में लिखें कि आप प्रश्न संख्या 2 में दिए गए पद्यांश- II पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिख रहे हैं।

रवि जग में शोभा सरसता, सोम सुधा बरसाता।

सब लगे हैं कर्म में, कोई निष्क्रिय दृष्टि न आता।

है उद्देश्य नितांत तुच्छ तृण के भी लघु जीवन का।

उसी पूर्ति में वह करता है अंत कर्ममय तन का।।

तुम मनुष्य हो, अमित बुद्धि-बल-विलसित जन्म तुम्हारा।

क्या उद्देश्य रहित हो जग में, तुमने कभी विचारा।

बुरा न मानों एक बार सोचो तुम अपने मन में

क्या कर्तव्य समाप्त कर लिया तुमने निज जीवन में?

जिस पर गिरकर उदर-दरी से तुमने जन्म लिया है

जिसका खाकर अन्य सुधासम नीर, समीर पिया है

वही स्नेह की मूर्ति दयामायि माता तुल्य मही है

उसके प्रति कर्तव्य तुम्हारा क्या कुछ शेष नहीं है?

निम्नलिखित में से निर्देशानुसार विकल्पों का चयन कीजिए-

(1) कवि को निरंतर कर्म करने की प्रेरणा कौन देता है ?                                           1

(क) तारे।

(ख) प्रकृति।

(ग) चंद्रमा।

(घ) सूर्य।

(2) उसके प्रति तुम्हारा कर्तव्य क्या है?-यह वाक्य किस प्रकार का है?                           1

(क) सरल।

(ख) मिश्र।

(ग) संयुक्त।

(घ) इनमें से कोई नहीं।

(3) ‘निष्क्रिय’ का विलोम लिखिए।                                                        1

(क) सक्रिय।

(ख) क्रिया।

(ग) सक्रिय न होना।

(घ) चलना।

(4) यह कविता क्या प्रेरणा देती है ?                                                            1

(क)  लगातार विकास।

(ख)  निरंतर कर्म।

(ग)  देश-प्रेम।

(घ)  सोच-विचार।

(5) कवि मनुष्य से किस बात पर विचार करने की बात करता है?                                   1

(क) संसार में उद्देश्य रहित क्या है?

(ख) संसार के लघु जीवन पर।

(ग) मनुष्य की बुद्धि पर।

(घ) निजी जीवन पर।

 (व्यावहारिक व्याकरण)  16 अंक

प्रश्न-3. निम्नलिखित पाँच भागों में से किन्हीं चार भागों के उत्तर दीजिए-                       4

1- बाग में चिड़ियों का मेला लग गया।- रचना के आधार पर वाक्य-भेद है?                      1

(i) सरल वाक्य।

(ii) मिश्र वाक्य ।

(iii) संयुक्त वाक्य।

(iv) इनमें से कोई नहीं।

2– ‘परिश्रम करने पर भी गरीबों को भरपेट रोटी नहीं मिलती’।– इस वाक्य का संयुक्त वाक्य में रूपांतरण होगा।                                                                                    1

(i) परिश्रमी गरीबों को भरपेट रोटी नहीं मिलती।

(ii) जो परिश्रम करते हैं उन्हें भरपेट रोटी नहीं मिलती।

(iii)गरीब परिश्रम करते हैं परंतु उन्हें भरपेट रोटी नहीं मिलती है।

(iv) परिश्रम करने पर गरीबों को भरपेट रोटी मिलती है।

3- ‘जून आते ही स्कूलों की रौनक लौट आई’।- इस वाक्य का सरल वाक्य में रूपांतरण होगा।                                                                                           1

(i) जैसे ही जून आई वैसे ही स्कूलों की रौनक लौट आई।

(ii) जून के आने से स्कूलों की रौनक लौट आई।

(iii) जून आया और स्कूलों की रौनक लौट आई।

(iv) जब जून आता है तभी स्कूलों में रौनक आती है।

4- ‘घंटी बजी, छात्र पुस्तकें लेकर कक्षा से निकले। छात्र घर चले गए’।- इस वाक्य का मिश्र वाक्य में रूपांतरण होगा।                                                                    1

(i) जैसे ही घंटी बजी वैसे ही छात्र पुस्तकें लेकर कक्षा से निकलकर घर चले गए।

(ii) घंटी बजने के बाद छात्र पुस्तकें लेकर कक्षा से निकल गए। छात्र घर चले गए।

(iii) घंटी बजी और छात्र पुस्तकें लेकर कक्षा से बाहर निकलकर घर चले गए।

(iv) घंटी के बजते ही छात्र पुस्तकें लेकर कक्षा से निकलकर घर चले गए।

5. जैसी करनी, वैसी भरनी।- इस वाक्य का प्रधान उपवाक्य बताइए। 1

(i) वैसी भरनी, जैसी करनी।

(ii) जैसी करनी।

(iii) वैसी भरनी।

(iv) सभी विकल्प सही हैं।

प्रश्न-4. निम्नलिखित पाँच भागों में से किन्हीं चार भागों के उत्तर दीजिए-                       4

1- ‘मैं खेल नहीं सकता’।- इस वाक्य का भाववाच्य में रूपांतरण होगा।                          1

(i) मुझे खेलना नहीं आता।

(ii) मैं कैसे खेलूँगा?

(iii) मुझसे खेला जा सकता है।

(iv) मुझसे खेला नहीं जा सकता।

2- सही भरा हुआ फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा। (वाच्य का प्रकार बताइए)                     1

(i) भाववाच्य।

(ii) कर्मवाच्य।

(iii) कर्तृवाच्य।

(iv) सभी विकल्प सही हैं।

3- माली पौधों को पानी दे रहा है। (कर्मवाच्य में बदलिए)                                     1

(i) माली द्वारा पौधों को पानी दिया जा रहा है।

(ii)माली पौधों को पानी दे चुका है।

(iii)माली पौधों को सुबह से पानी दे रहा है।

(iv)माली से पौधों को पानी नहीं दिया जाता है।

4- मैं गाना नहीं गा सकती। (भाववाच्य में बदलिए)                                                1

(i) मुझसे गाना नहीं गाया जा सकता।

(ii) मैं गाना गा सकती हूँ।

(iii) मुझसे गाना गाया जा चुका है।

(iv) मुझसे गाना गाया जा सकता।

5. मुझसे पानी नहीं पिया गया। (कर्तृवाच्य में बदलिए)       1

(i) मैंने पानी नहीं पिया।

(ii) मैं पानी पी चुका।

(iii) मैं पानी पीता हूँ।

(iv) मैंने पानी पिया।

प्रश्न-5. निम्नलिखित पाँच भागों में से किन्हीं चार भागों के उत्तर दीजिए-                       4

1- ‘मैं उसे कानपुर में मिलूँगा’। रेखांकित पद का परिचय दीजिए-                               1

(i) विशेषण, पुल्लिंग, एकवचन, कर्ता कारक।

(ii) जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, बहुवचन, अधिकरण कारक।

(iii) व्यक्तिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, अधिकरण कारक ।

(iv) व्यक्तिवाचक संज्ञा, स्त्री लिंग, बहुवचन, अधिकरण कारक।

2- सुनीता अपनी बहिन को पत्र लिखती है। रेखांकित पद का परिचय दीजिए-                     1

(i) जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्मकारक।

(ii) व्यक्तिवाचक  संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्मकारक।

(iii) जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, कर्मकारक।

(iv) जातिवाचक संज्ञा, बहुवचन, पुल्लिंग, कर्मकारक।

3- यह लड़का पढ़ने में बहुत ही अच्छा है। रेखांकित पद का परिचय दीजिए-                      1

(i) व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग।

(ii) जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग।

(iii) जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग ।

(iv) जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, करण कारक।

4- दौड़कर जाओ और मार्केट से कुछ तो लाओ। रेखांकित पद का परिचय दीजिए-                       1

(i) अनिश्चयवाचक सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन

(ii) अनिश्चयवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन

(iii) निश्चयवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, बहुवचन

(iv) निश्चयवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन

5- यह किताब किसकी है। रेखांकित पद का परिचय दीजिए-                                   1

(i) विशेषण, सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, ‘पुस्तक’ विशेष्य।

(ii) विशेषण, गुणवाचक विशेषण, एकवचन, ‘पुस्तक’ विशेष्य।

(iii) विशेषण, सार्वनामिक विशेषण, बहुवचन, ‘पुस्तक’ विशेष्य।

(iv) विशेषण, परिमाणवाचक विशेषण, एकवचन, ‘पुस्तक’ विशेष्य।

प्रश्न-6. निम्नलिखित पाँच भागों में से किन्हीं चार भागों के उत्तर दीजिए-                       4

1- ‘रति’ किस रस का स्थाई भाव है-                                                            1

(i) करुण रस।

(ii) शृंगार रस।

(iii) वीभत्स रस।

(iv) अद्भुत रस।

2- निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों में ‘वीर रस’ का उदाहरण पहचान कर लिखिए-                    1

(i) मेरे हृदय के हर्ष हा! अभिमन्यु अब तू है कहाँ

(ii) शव जीभ खींचकर कौवे, चुभला-चुभला कर खाते

(iii) बरतस लालच लाल की, मुरली धरी लुकाय।

(iv) चमक उठी सन सत्तावन में, वह तलवार पुरानी थी।

3- संचारी भाव की संख्या कितनी है?                                                     1

(i) 31

(ii) 32

(iii) 33

(iv) 34

4- ‘शांत’ रस का स्थाई भाव लिखिए-                                                      1

(i) शोक।

(ii) भयानक।

(iii) निर्वेद।

(iv) हास।

  1. जिस कविता में अपमानजनक क्रियाओं के फलस्वरूप हृदय में क्रोध का भाव उत्पन्न हो, तो वहाँ रस होगा- 1

(i) करुण रस।

(ii) भयानक रस।

(iii) भक्ति रस।

(iv) रौद्र रस।

प्रश्न-7. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए –1X5=5

हम गौर कर रहे थे, खीरा इस्तेमाल करने के इस तरीके को खीरे की सुगंध और स्वाद की कल्पना से संतुष्ट होने का सूक्ष्म, नफ़ीस या एब्सट्रैक्ट तरीका जरुर कहा जा सकता है परंतु क्या ऐसे तरीके से उदर की तृप्ति भी हो सकती है?

नवाब साहब की ओर से भरे पेट के ऊँचे डकार का शब्द सुनाई दिया और नवाब साहब ने हमारी ओर देखकर कह दिया, ‘खीरा लजीज होता है लेकिन होता है सकील, नामुराद मेदे पर बोझ डाल देता है।’

ज्ञान-चक्षु खुल गए! पहचाना-ये हैं नई कहानी के लेखक!

खीरे की सुगंध और स्वाद की कल्पना से पेट भर जाने का डकार आ सकता है तो बिना विचार, घटना और पात्रों के, लेखक की इच्छा मात्र से ‘नयी कहानी’ क्यों नहीं बन सकती है?

1- ‘उदर तृप्ति से’ लेखक का क्या तात्पर्य है?                                               1

(i) पेट की भूख शांत होने से।

(ii) हृदय की संतुष्टि से।

(iii) अन्य लोगों की संतुष्टि से।

(iv) इनमें से कोई नहीं।

2-यह गद्यांश किस पाठ से है और उसके लेखक कौन हैं?                                     1

(i) नेताजी का चश्मा और स्वयं प्रकाश।

(ii) बालगोबिन भगत और रामवृक्ष बेनीपुरी।

(iii) लखनवी अंदाज और यशपाल।

(iv) इनमें से कोई नहीं।

3- ‘लजीज’ शब्द का क्या अर्थ है?                                                        1

(i) तीखा।

(ii) मीठा।

(iii) नमकीन।

(iv) स्वादिष्ट।

4- लेखक ने नवाब साहब के खीरा खाने के अंदाज की तुलना किससे की है?                      1

(i) पुरानी कहानी से।

(ii) नई कविता से।

(iii) नयी कहानी से।

(iv) पुराने उपन्यास से।

5. नवाब साहब के खीरा खाने के अंदाज का लेखक पर क्या असर पड़ा? 1

(i) लेखक ने खीरा खाना सीख लिया।

(ii) उसकी खीरा खाने की इच्छा हुई।

(iii) लेखक के ज्ञान-चक्षु खुल गए।

(iv) वह खीरा माँगने लगा।

8-निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखिए-1X2=2

  1. कस्बे में कुछ न कुछ होता रहता था, क्योंकि वहाँ-       1

(i) एक नगरपालिका थी।

(ii) वहाँ बाजार था।

(iii) वहाँ से हालदार गुजरते थे।

(iv) वहाँ कई अधिकारी थे।

2.लेखक को कैसे लग रहा था कि नवाब साहब खीरे का स्वाद ले रहे हैं?                         1

(i) उनकी मुस्कान से।

(ii) मुँह में पानी आने से।

(iii) जबड़ों के स्फुरण से।

(iv) होठो को हिलाने से।

प्रश्न-9. निर्देशनुसार उत्तर दीजिए-

1-निम्नलिखित पद्यांशों को पढ़कर प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए-    1×5=5

बादल, गरजो!-

घेर घेर घोर गगन, धाराधर ओ!

ललित ललित, काले घुँघराले,

बाल कल्पना कैसे-पाले,

विद्युत -छबि उर में, कवि, नवजीवन वाले!

वज्र छिपा, नूतन कविता

फिर भर दो-

बादल, गरजो!

1- आपकी दृष्टि में बादल किसका प्रतीक है?                                               1

(i) पौरुष और क्रांति का।

(ii) सरल व्यक्ति का।

(iii) क्रोधी व्यक्ति का।

(iv) शांत प्रिय व्यक्ति का।

2- कवि बादल को क्या घेरने के लिए कह रहा है?                                           1

(i) सूरज।

(ii) चंद्रमा।

(iii) तारे।

(iv) आकश।

3- ‘धाराधर’ किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ?                                                 1

(i) नदी के लिए।

(ii) जल के लिए।

(iii) बादल के लिए।

(iv) समुद्र के लिए।

4- ‘वज्र छिपा’ का तात्पर्य है-                                                                  1

(i) कवि के हृदय में उथल-पुथल करने की क्रांतिकारी शक्ति है।

(ii) बादलों के भीतर बिजली की कड़क छिपी हुई है।

(iii) विकल्प (i) और (ii) सही है।

(iv) विकल्प (i) और (ii) गलत है।

5- कवि बादल को गरजने के लिए क्यों कह रहा है?                                         1

(i) वातावरण में जोश, पौरुष और क्रांति के लिए।

(ii) दुष्टों को डराने के लिए।

(iii) पानी बरसाने के लिए।

(iv) सभी विकल्प सही हैं।

10- निम्नलिखित में से निर्देशनुसार विकल्पों का चयन कीजिए-1X2=2

  1. 1. ‘लड़की होने’ से क्या आशय नहीं है? 1

(i) सरल और भोली।

(ii) कठोर और क्रोधी।

(iii) स्वभाव से कोमल।

(iv) समर्पणशील और आज्ञाकारी।

  1. 2. ‘कुम्हड़बतिया’ किसका प्रतीक है? 1

(i) दानी व्यक्ति का।

(ii) कठोर व्यक्ति का।

(iii) वीर व्यक्ति का।

(iv) निर्बल व्यक्ति का।

खंड-ब (वर्णनात्मक प्रश्न)

पाठ्य-पुस्तक एवं पूरकपाठ्य-पुस्तक 20 अंक

प्रश्न-11.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 25 से 30 शब्दों में लिखिए-2×4=8 अंक

(i) बालगोबिन भगत के खेत में जो कुछ भी पैदा होता था, वे उसका क्या करते थे ? उनकी आजीविका का साधन क्या था?    2

(ii) फ़ादर कामिल बुल्के ने हिंदी के विकास में किस प्रकार योगदान दिया?                       2

(iii) ‘नेताजी का चश्मा’ पाठ से आपको क्या सीख मिलती है।

(iv) ‘लखनवी अंदाज’ पाठ में नवाब साहब ने खीरा खाने की बड़ी तैयारी की। आप अपनी प्रिय खाने वाली वस्तु का आनंद लेने के लिए किस प्रकार की तैयारी करेंगे? अपने शब्दों में लिखिए।              2

प्रश्न-12. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 25 से 30 शब्दों में लिखिए-2×3=6 अंक

(i) लक्ष्मण के संवाद के कोई दो प्रसंगों को अपने शब्दों में लिखिए जो आपको सबसे अच्छे लगे हों?  2

(ii) ‘कन्यादान’ कविता के आधार पर नारी जीवन के सुख और दुःख पर प्रकाश डालिए।             2

(iii) ‘अट नहीं रही है’ कविता के आधार पर फागुन की मस्ती का वर्णन कीजिए?                        2

प्रश्न-13.निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 से 50 शब्दों में लिखिए:-3×2=6

(i) ‘साना साना हाथ जोडि…।’ पाठ के आधार पर बताइए- पर्वतीय क्षेत्रों के बच्चों का जीवन किस प्रकार का है ?                                                                              3

(ii) बच्चे चिड़ियों, चूहों आदि निरीह प्राणियों के साथ क्रूरता क्यों करते हैं?                       3

(iii) जॉर्ज पंचम की नाक को पुनः लगाने के लिए मूर्तिकार ने क्या-क्या यत्न किए?               3

लेखन  20 अंक

प्रश्न-14.निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर 80-100 में एक अनुच्छेद लिखिए-                                                                  5×1=5

1.राष्ट्र के प्रति विद्यार्थियों का कर्तव्य

क-सुरक्षित राष्ट्र की कामना

ख-विद्यार्थी का कर्तव्य

ग-राष्ट्र प्रेमी विद्यार्थी

2.हमारी वन संपदा

क-वन प्रकृति की देन

ख-वनों से हमारी दूरी

ग-वर्तमान युग का वनों पर प्रभाव

3.आत्मनिर्भरता

क- आत्मनिर्भरता का अर्थ

ख- आत्मनिर्भरता का सुख

ग-निष्कर्ष

प्रश्न-15. अपने प्राचार्य को 80 से 100 शब्दों में पत्र लिखकर निवेदन कीजिए कि विद्यालय के पुस्तकालय के लिए हिंदी की कुछ नई पुस्तकें खरीदी जाएँ।                              5×1=5

                                    अथवा

प्रतिदिन सुबह उठकर खुली हवा में घूमने और व्यायाम करने की सलाह देते हुए अपने छोटे भाई/बहिन को लगभग 80-100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।

 

प्रश्न-16.  एक मास्क बनाने वाली कंपनी ने आपको मास्क पर विज्ञापन तैयार करने को कहा है। आप 25 से 50 शब्दों में सुंदर विज्ञापन तैयार कीजिए।                                         5×1=5

                                    अथवा

‘महक’ अगरबत्ती बनाने वाली कंपनी के लिए एक विज्ञापन लगभग 25-50 शब्दों में तैयार कीजिए।

प्रश्न-17. नव वर्ष पर अपने मित्र को 30-40 शब्दों में शुभ संदेश लिखिए।                 5×1=5

                                    अथवा

कोरोना संक्रमण काल में प्रदेश वासियों के नाम मुख्यमंत्री का 30-40 शब्दों में शुभ संदेश।


Pre Board hindi A 10 2021

 डॉ. अजीत भारती 

 

By hindi Bharti

Dr.Ajeet Bhartee M.A.hindi M.phile (hindi) P.hd.(hindi) CTET

error: Content is protected !!