यूपी बोर्ड कक्षा-10 विषय-हिंदी-उपसर्ग
![]()
यूपी बोर्ड कक्षा-10 विषय-हिंदी
1.उपसर्ग
(उपसर्ग-अ, अन्, अधि, अप, अनु, उप, सह, निर, अभि, परि, सु, इत्यादि पाठ्यक्रम के अनुसार )
प्रश्न-1. उपसर्ग की परिभाषा और उदाहरण लिखिए।
उत्तर-जो शब्दांश मूल शब्द के पहले जुड़कर एक नया शब्द बनाता है, उसे उपसर्ग कहते हैं।
जैसे- अनु + वाद = अनुवाद
(शब्दांश) (मूल शब्द) (नया शब्द)
उपसर्गों की संख्या- संस्कृत-(19), हिंदी (10), उर्दू (12) है।
अ-अनाथ, अहिंसा, अलिखित, अविश्वास, अदृश्य।
अन्-अनर्थ, अनुचित, अनंत, अनाचार, अनादि, अननुकूल, अनुपस्थित, अनौपचारिक, अनौचित्य, अनौरस ।
अधि-अधिकार, अधिकरण, अध्यक्ष, अधिपति, अध्यादेश।
अप-अपकार, अपवाद, अपमान, अपयश, अपमान, अपराध, अपकीर्ति, अपव्यय, अपशकुन।
अनु-अनुवाद, अनुसार, अनुज, अनुराग, अनुभूति, अनुचर, अनुकरण, अनुभूत, अनुग्रह, अनुचर, अनुक्रम, अनुसरण, अनुरंजित, अनुग्रह, अनुशासन, अनुयायी।
उप-उपवन, उपकार, उपदेश, उपनाम, उपदेश, उपवेद, उपभेद, उपमंत्री, उपप्रधान, उपचार, उपनिवेश, उपहार,।
सह-सहोदर, सहनुभूति, सहचर, सहगायन, सहपाठी, सहकारी, सहयोग, सहकर्मी, सहधर्मिणी,।
निर-निर्दोष, निर्जन, निर्भय, निर्मल, निर्गमन, निरपराध।
अभि-अभिमान, अभिशाप, अभिलाषा, अभिप्राय, अभीनव, अभिजात, अभिज्ञान, अभियोग, अभिजात, अभिवादन, अभ्यागत।
परि-परिणाम, परिवर्तन, परिभाषा, परिकोष, पर्यावरण, परिताप, परिजन, परिपूर्ण, परिगणित, परिक्रमा, परिधान, परिकल्पना, परिग्रह।
सु-स्वागत, सुमार्ग, सुकर्म, सुधार, सुगम, सुलभ, सुशिक्षा, सुरक्षा, सुकवि, सुभाषित, सुकेश, सुदेश,
सुजन।
परीक्षा में इस तरह उपसर्ग पूछे जाते हैं-
प्रश्न-1. ‘अनुचर’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है:
(क) अन (ख) अनु (ग) अ (घ) आ
प्रश्न-2. ‘अनुग्रह’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है:
(क) अन् (ख) अ (ग) अनु (घ) ग्रह
प्रश्न-3. ‘अधिग्रहण’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग हैं :
(क) अति (ख) अधि (ग) अध (घ) अ
प्रश्न-4. ‘निर्जन’ शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग किया गया है?
(क) नी (ख) नीर (ग) नि (घ) निर्
प्रश्न-5. ‘उप’ उपसर्ग से बना शब्द नहीं है:
(क) उपदेश (ख) ऊपर (ग) उपनाम (घ) उपवन
प्रश्न-6. ‘पर्यावरण’ शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है:
(क) पर्या (ख) वरण (ग) परि (घ) प्र
=========x=======x======x=======x=======x=======x======x========x========