रहस्यवाद और छायावाद में अंतर

रहस्यवाद और छायावाद में अंतर क्या है ?

1-रहस्वाद की विशेषताएँ

2-छायावाद की विशेषताएँ

3-रहस्वाद और छायावाद में अंतर

छायावाद

डॉ.राम कुमार वर्मा- “जब परमात्मा की छाया आत्मा में, आत्मा की छाया परमात्मा में पड़ने लगती है, तभी छायावाद की सृष्टि होती है।”   

डॉ.नगेन्द्र- “छायावाद स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह है।”

महादेवी वर्मा- “छायावाद तत्वतः प्रकृति के बीच जीवन का एक उद्गीथ है।……उसका मूल दर्शन सर्वात्मवाद है।

छायावाद की विशेषताएँ-

  • इसमें स्वानुभूति की प्रधानता है।
  • इसमें रहस्वाद की प्रवृत्ति रहती है।
  • छायावादी काव्य में प्रेम, सौन्दर्य एवं प्रकृति का चित्रण मिलता है।
  • इसमें स्थूलता के स्थान पर सूक्ष्मता रहती है।
  • छायावाद के शैली एवं अभिव्यंजना में नवीनता दिखाई देती है।

    रहस्वाद

    आचार्य रामचंद्र शुक्ल- “चिंतन के क्षेत्र में जो अद्वैतवाद है, भावना के क्षेत्र में वही रहस्वाद है।”

    नंददुलारे बाजपेयी- “किसी परम् परोक्ष सत्ता की अनुभूति अथवा उससे मिलने की भावना के गीत रहस्वाद है।” 

    डॉ.श्यामसुन्दर दास- “चिंतन के क्षेत्र का ब्रहम्वाद कविता के क्षेत्र में जाकर कल्पना और भावुकता  का आधार पाकर रहस्वाद का रूप पकड़ता है।

    रहस्वाद की विशेषताएँ-

    • जिज्ञासा का भाव।
    • आत्मा का परमात्मा से एकात्म होना।
    • परमात्मा से विरह-मिलन की भावना।
    • अलौकिक सत्ता के प्रति प्रेम की तीव्रता।
    • प्रतीकों का प्रयोग।

रहस्वाद और छायवाद में अंतर

रहस्वाद

  • 1-इसमें चिंतन की प्रधानता होती है।
  • 2-रहस्वाद में ज्ञान प्रधान होता है।
  • 3-यह दार्शनिकता पर आधारित है।
  • 4-अज्ञात सत्ता के प्रति प्रणयानुभूति का भाव है।

छायवाद

  • 1-इसमें कल्पना की प्रधानता होती है।
  • 2-यह भाव प्रधान होता है।
  • 3-यह प्रकृति मूलक है।
  • 4-अज्ञात सत्ता के प्रति प्रणय भाव है।

    छायवादी प्रमुख कवि

    1.जयशंकर प्रसाद- कामायनी, आँसू। 

    2.महादेवी वर्मा- नीरजा, दीपशिखा। 

    3.सूर्यकांत त्रिपाठी निराला- नए पत्ते,   कुकुरमुत्ता।

    4.सुमित्रा नंदन पन्त- चिदंबरा, पल्लव।

    प्रमुख रहस्वादी कवि

    1.कबीरदास- बीजक। 

    2.जायसी- पद्मावत।

    3.महादेवी वर्मा- निहार, नीरजा।


    छायवाद की विशेषताएँ-

    छायावाद 

By hindi Bharti

Dr.Ajeet Bhartee M.A.hindi M.phile (hindi) P.hd.(hindi) CTET

error: Content is protected !!