प्रयोजना कार्य 1 कक्षा 12

प्रयोजना कार्य 1 कक्षा 12 कैसे लिखते हैं ? इसका उत्तर बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप 

मध्य – प्रदेश बोर्ड  योजना कार्य 1 कक्षा 12 2022-23


(प्रयोजना कार्य-1)

प्रश्न1. सूर्योदय से पूर्व आकाश में क्या क्या परिवर्तन होते हैं? तथा सूर्योदय पश्चात् वातावरण में आपके घर के आसपास क्या क्या परिवर्तन होते हैं लगभग 150 शब्दों में लिखिए।


उत्तर- सूर्योदय से पूर्व आकाश में और सूर्योदय पश्चात् वातावरण में हमारे घर के आसपास कई  परिवर्तन दिखाई देते हैं-

1-सूर्योदय से पूर्व आकाश में होने वाले परिवर्तन-

   सूर्योदय से पूर्व आकाश में जब सूर्य का उदय होने वाला होता है, उससे पहले पूरे आसमान में लालिमा छाने लगती है। मंद-मंद चंद्रमा और तारों की चमक फीकी पड़ने लगती है। आकाश स्वच्छ और साफ दिखने लगता है। पक्षियों का झुंड आसमान में विचरण करने लगता है।

2- सूर्योदय पश्चात् वातावरण में हमारे घर के आसपास परिवर्तन-

   मैं गाँव में रहने वाले सामान्य किसान का पुत्र हूँ। मेरा घर गाँव में है। गाँव में सूर्योदय के पश्चात् हमारे घर के आसपास का वातावरण कुछ विशेष प्रकार का होता है। सूर्य उदय के बाद घर के आसपास मुर्गा बाघ देकर सभी को जागने का सन्देश देता है। ग्रामीण महिलायें अपने मवेशियों को घर के बहार बांध देते हैं। उनके लिए घर के सदस्य चारे का प्रबंध करते दिखाई देते हैं।

    गाय का दूध निकालते समय बच्चा दूध पीने के लिए बर्तन लेकर खड़ा हो जाता है। किसान बैलों अथवा ट्रैक्टर लेकर कृषि कार्य करने के लिए जाते हुए दिखाई देते हैं। बैलों के गले में बंधी घंटियों की मधुर ध्वनि सुनाई देती है। बालक-बालिकाएँ नलों और कुँओं से पानी भरते हैं। घर की छतों पर चिड़ियाँ चहकती हुईं कोलहाल करती हैं।

      कहने का आशय यह है कि सूर्योदय के पूर्व और पश्चात् का वातावरण बहुत ही सुरम्य और मनोरम होता है।


परियोजना कार्य के लिए सुझाव 

By hindi Bharti

Dr.Ajeet Bhartee M.A.hindi M.phile (hindi) P.hd.(hindi) CTET

error: Content is protected !!