शमशेर बहादुर सिंह का जीवन परिचय

शमशेर बहादुर सिंह का जीवन परिचय?


शमशेर बहादुर सिंह का परिचय (कक्षा-12 प्र.बोर्ड )

दो रचनाएँ-

कुछ कविताएँ, कुछ और कविताएँ।

भाषा-

शमशेर बहादुर सिंह हिंदी तथा उर्दू के कवि हैं। इनकी भाषा साहित्यिक खड़ी बोली है। उनकी कविताओं में तत्सम, तद्भव, उर्दू, अंग्रेजी और फारसी आदि भाषाओं का प्रयोग दिखाई देता है। संज्ञा, विशेषणों से अधिक उन्होंने सर्वनामों, क्रियाओं, मुहावरों पर अधिक बल दिया है।

शैली-

शमशेर बहादुर सिंह ने अपनी रचनाओं में भावपूर्ण शैली का प्रयोग किया है। शैली की द्दृष्टि से उनकी पहचान एक प्रयोगधर्मी के रूप में है। वर्णनात्मक और चित्रात्मक शैली का भी प्रयोग वे अपनी रचनाओं में करते दिखाई देते हैं। शैली की दृष्टि से शमशेर बहादुर सिंह विशेष कवि हैं।

साहित्य में स्थान-

शमशेर जी प्रयोगवाद और नई कविता के लोकप्रिय कवि माने जाते हैं। हिंदी जगत के नए कवियों में वे अग्रज हैं। उनको हिंदी साहित्य में विशेष स्थान प्राप्त है। ऐसे रचनाकार का नाम हमेशा सम्मान के साथ लिया जाएगा।


शमशेर बहादुर सिंह का साहित्य में स्थान-http://shamsher bahadur singh jeevan parichay

 

आचार्य- डॉ. अजीत भारती

(youtube-hindibharti)

 

By hindi Bharti

Dr.Ajeet Bhartee M.A.hindi M.phile (hindi) P.hd.(hindi) CTET

error: Content is protected !!