देव का जीवन परिचय

देव का जीवन परिचय? यहाँ पर कवि देव का जीवन प्रस्तुत किया जा रहा है ।

प्रश्न- ‘देव जी की काव्यगत विशेषताएँ निम्न बिन्दुओं पर लिखिए:

(i) दो रचनाएँ (ii) काव्यगत विशेषताएँ

उत्तर- देव की काव्यगत विशेषताएँ

दो रचनाएँ- भाव विलास, भवानी विलास।

काव्यगत विशेषताएँ- देव के काव्य की विशेषताएँ इस प्रकार हैं-

1.भावपक्ष-

  • प्रेम और सौंदर्य का वर्णन- इनकी सभी रचनाओं में प्रेम और सौंदर्य का सुंदर चित्रण है। उन्होंने नारी के सौंदर्य का अनुपम का चित्र खींचा है।
  • श्रृंगार वर्णन- देव के काव्य में श्रृंगार रस प्रमुख है। कवि ने अपनी रचनाओं में रस के साथ उसके अंगों का वर्णन भी किया है।

2.कलापक्ष-

  • भाषा- देव की सभी रचनाएँ ब्रज भाषा में मिलती हैं। कहीं-कहीं बुंदेली, अवधी और राजस्थानी आदि शब्द भी देखने को मिलते हैं।
  • अलंकार- देव के काव्य में अनुप्रास, रूपक, उपमा आदि अलंकारों का सुंदर प्रयोग दिखाई देता है।
  • छंद- देव की रचनाओं में दोहा, घनाक्षरी, सवैया, कवित्त आदि छंदों की रचना की है।

साहित्य में स्थान- देव रीतिकाल के प्रमुख कवि हैं। वे बड़े प्रतिभाशाली कवि हैं। हिंदी जगत में देव का महत्वपूर्ण स्थान है।


कवि देव का संक्षेप परिचय 

 जन्म-   1673 ई.

स्थान-   इनका जन्म इटावा में हुआ था 

दरबारी कवि-  आजम शाह के दरबार में रहे 

रचनाएँ-  इनकी 52 से 72 रचनाएँ मानी जाती हैं । रस विलास, भाव विलास, काव्य रसायन, सुजन विनोद, अष्टयाम आदि ।

निधन-   1767 ई.


कवि देव –https://www.bharathindimitra.com/2021/12/dev-jivan-parichay.html

mp board https://hindibharti.in/mp-board-bhopal/

आचार्य- डॉ. अजीत भारती

By hindi Bharti

Dr.Ajeet Bhartee M.A.hindi M.phile (hindi) P.hd.(hindi) CTET

error: Content is protected !!